हिंदी
लखनऊ: बुंदेलखंड समेत उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में लगातार गिरता भूजल स्तर चिंता का सबब बना हुआ है जिसे देखते हुये योगी सरकार ने भूजल स्तर को सुधारने के लिये मिशन मोड में काम करना शुरू कर दिये है जिसके सुखद परिणाम आने वाले कुछ दिनों में परिलक्षित होने लगेंगे।
यह भी पढ़ें: बड़ी चेतावनी, ऐसे ही रहे हालात तो जल संकट से जूझेगा देश
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में भूजलसंकट हमेशा से एक अहम समस्या रही है। राज्य को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार निरंतर प्रयासरत है।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा, झांसी, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और ललितपुर जिलों के 20 विकास खंड व पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ के छह विकास खंडों समेत कुल 26 विकास खंडों के भूजल प्रबंधन में सुधार लाये जाने के उद्देश्य से चयनित किया गया है। (वार्ता)
Published : 9 August 2022, 4:43 PM IST
No related posts found.