Lucknow: दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, ये है वजह

दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो विमान की शुक्रवार को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 December 2020, 11:16 AM IST
google-preferred

लखनऊः दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो के विमान को अचानक लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि एक सैन्य अधिकारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से विमान की आज सुबह 9:50 बजे लखनऊ पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान के उतरते ही उन्हें जल्दी से अस्पताल भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इंडिगो की 6ई 5023 नियमित उड़ान सुबह 7:41 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी। 

विमान के लैंड होते तुरंत यात्री को उसमें शिफ्ट किया गया और अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल यात्री की हालत स्थिर है। बाहर पहले से ही यूपी 108 सेवा की एम्बुलेंस प्रतीक्षा कर रही थी।

Published : 
  • 25 December 2020, 11:16 AM IST