Lok Sabha Election: सीएम मोहन यादव ने बलिया में विपक्ष को लिया आड़े हाथ, साधा बड़ा निशाना

यूपी के बलिया में मध्य प्रदेश के सीएम ने जनसभा को संबोधित किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 May 2024, 7:03 PM IST
google-preferred

बलिया: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुबे छपरा इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित है।  भारत के लोकतंत्र को और शक्तिशाली बनाना है तो 2024 में नरेंद्र मोदी को अबकी बार 400 पर के नारे अपने एक जून के होने वाले मतदान में हर लोग अपना मतदान कर उनके हाथों को मजबूत करें, ताकि भारत विकासशील से एक विकसित राष्ट्र बन सके। 

उन्होंने सपा व कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि एक ही परिवार के लोग सत्ता के लालच में भारत को गिरवी रखने का काम कर रहे हैं। देश से भय भूख व भ्रष्टाचार मिटाना है तो 2024 में कमल का बटन दबाकर अपने जिले से नीरज शेखर को संसद बनाकर संसद में भेजें। नीरज शेखर की जीत नरेंद्र मोदी की जीत होगी। 

मोहन यादव  ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे राम ने दुष्ट रावण का संघार कर असत्य पर सत्य का विजय दिलवाया। इस तरह नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर भारत में रामराज्य कायम किया। 

सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा के प्रत्याशी नीरज शेखर ने सभी जनता जनार्दन से अपील किया कि आप लोग एक जून को कमल का बटन दबाकर बलिया से भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जीत देकर अपने इस बेटे को संसद में भेजें, ताकि वह आपकी आवाज को दिल्ली के संसद में उठा सके।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व सांसद भरत सिंह, जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर, राजीव मोहन चौधरी, अय्योध्या प्रसाद हिन्द, अर्जुन साह,राजनरायन तिवारी, योगेन्द्र ओझा, अरुण सिंह बंटू,अरविन्द सिंह सेंगर, अरुण सिंह, मृत्युंजय तिवारी, आदित्य तिवारी,अवनिंन्द्र ओझा, आलोक कुंवर, शिवजी सिंह, धर्मवीर सिंह आदि थे।

Published : 
  • 19 May 2024, 7:03 PM IST