हिंदी
महराजगंज: जनपद के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के जहदा ग्राम सभा में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस नौ दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत 19 मार्च को राम जानकी मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, महायज्ञ के आठवें दिन पूर्व मंत्री सुशील टिबरेवाल ने रामलीला मंच का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान कलाकारों ने सीता हरण संवाद का मंचन किया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
महायज्ञ का समापन 27 मार्च को पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।
Published : 27 March 2025, 3:47 PM IST
Topics : Ex Minister Jahada Maha Laxmi Narayan Maha Yagya Maharajganj News Ramleela Stage Samajwadi Party Siswa Bazar Sushil Tibrewal