Latest News Headlines: पढ़िये खबरों का ये तरोताजा विशेष बुलेटिन, जानिये देश-दुनिया के मुख्य समाचार

डीएन ब्यूरो

डाइनामाइट न्यूज़ के पाठक खबरों के इस खास बुलेटिन में देश और दुनिया की सबसे बड़ी और ताजा खबरें एक साथ पढ़ सकते हैं, वो भी दो मिनट में। इस वक्त तक के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

शुक्रवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची जम्मू कश्मीर
शुक्रवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची जम्मू कश्मीर


नई दिल्ली: डाइनामाइट न्यूज़ के पाठक खबरों के इस खास बुलेटिन में देश और दुनिया की सबसे बड़ी और ताजा खबरें एक साथ पढ़ सकते हैं, वो भी दो मिनट में। इस वक्त तक के मुख्य समाचार शाम 6 बजे तक इस प्रकार हैं:-

1) तीव्र विकास रोजगार, स्वरोजगार के अवसर पैदा कर रहा है: पीएम मोदी

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि तेजी से आगे बढ़ता भारत, बुनियादी ढांचे और संबद्ध क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रगति कर रहा और साथ ही रोजगार व स्वरोजगार के अवसर पैदा कर रहा है।

2) पहलवानों की मांग, डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ जांच के लिए जांच समिति का गठन हो

नई दिल्ली, विरोध कर रहे पहलवानों ने शुक्रवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए जांच समिति के गठन की मांग की।

3) कुश्ती महासंघ को भंग किया जाए, प्रधानमंत्री जवाब दें: कांग्रेस ने डब्ल्यूएफआई विवाद पर कहा

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को मांग की कि डब्ल्यूएफआई को भंग किया जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने क्या कार्रवाई की, जब 2021 में एक पहलवान ने कथित तौर पर उनके समक्ष मुद्दे उठाए थे।

4) दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दें उपराज्यपाल : मुख्यमंत्री केजरीवाल

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना से कंझावला जैसी और घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली की कानून-व्यवस्था में सुधार पर ध्यान देने और चुनी हुई सरकार को अपना काम करने देने का अनुरोध किया।

5) उच्च न्यायालय ने वेणुगोपाल धूत को अंतरिम जमानत दी, सीबीआई को फटकार लगायी

मुंबई, बंबई उच्च न्यायालय ने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत की अंतरिम जमानत अर्जी शुक्रवार को मंजूर कर ली।

6) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से आगे बढ़ी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, संजय राउत सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

कठुआ (जम्मू-कश्मीर), कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सर्दी के मौसम की बारिश के बीच शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हटली मोड़ से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ फिर शुरू की, जिसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के संजय राउत सहित कई बड़े नेता शामिल हुए।

7) उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ा

नई दिल्ली, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को बर्फबारी और हल्की बारिश हुई, जिससे सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई और उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। वहीं, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई।

8) भाजपा में शामिल हों वरना मुख्यमंत्री का बुलडोजर तैयार है: मप्र के मंत्री ने कहा, विपक्ष ने की आलोचना

गुना/भोपाल, मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के एक मंत्री ने कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस के पदाधिकारियों को सत्तारुढ़ भाजपा में शामिल होने या फिर मुख्यमंत्री के बुलडोजर द्वारा विध्वंस के खतरे का सामना करने के लिए कहकर विवाद छेड़ दिया है।

9) भारत ने 2.9 अरब डॉलर के आईएमएफ पैकेज के लिए श्रीलंका के प्रयास का समर्थन किया

कोलंबो, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत ने ऋणग्रस्त श्रीलंका को बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) राहत पैकेज के लिए आवश्यक आश्वासन दिया है।

10) चिनफिंग ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों की युद्ध तैयारी का जायजा लिया

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बातचीत की और उनकी युद्ध तैयारियों का जायजा लिया। आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

11) गूगल 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी

लंदन, प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। इसके साथ दुनियाभर में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली प्रौद्योगिकी कंपनियों में गूगल का नाम भी जुड़ गया है।

12) जेसिंडा अर्डर्न का इस्तीफा: अनुचित आलोचनाओं और असाधारण अपेक्षाओं का नतीजा

पामर्स्टन नॉर्थ (न्यूजीलैंड), शेक्सपियर ने 1500 के दशक में लिखा था, 'जो सिर ताज पहनता है, वह बेचैन होता है'। यह कोई नया विचार नहीं है कि शीर्ष स्तर के नेतृत्व के पद अत्यधिक तनावपूर्ण होते हैं और उनकी भारी कीमत चुकानी पड़ती हैं। लंबे समय तक रहने वाला तनाव हताशा में बदल सकता है।

13) चीन की जनसंख्या में गिरावट दशकों के असफल परिवार नियोजन उपायों का परिणाम, इसके वैश्विक प्रभाव होंगे

शेफ़ील्ड, चीन की जनसंख्या 60 वर्षों में पहली बार घटी है और सदी के अंत तक इसका आधी से कम होना तय है। कुछ वर्षों तक गिरावट के बाद, चीन अब उस स्थिति में पहुंचेगा जिसे एक सरकारी अधिकारी ने 'नकारात्मक जनसंख्या वृद्धि का युग' कहा है, राष्ट्रीय जन्म दर प्रति 1,000 लोगों पर 6.77 जन्म के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है।










संबंधित समाचार