हिंदी
नई दिल्ली: लालू प्रसाद यादव को 12वीं बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल की दिल्ली में हो रही दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन पार्टी इसका ऐलान किया।
राजधानी दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आरजेडी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक चल रही है। रविवार (9 अक्टूबर) को पहले दिन राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें लालू यादव का पार्टी का फिर एक बार अध्यक्ष बनाया गया। यह भी पढ़ें: राजद प्रमुख लालू यादव को मिली राहत, कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में किया बरी
आरजेडी दूसरे दिन की सोमवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में खुला अधिवेशन आयोजित करेगी।
Published : 9 October 2022, 3:28 PM IST
No related posts found.