हिंदी
रायबरेली: शुक्रवार 9 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार देश भर में मनाया जाएगा। ऐसे में रायबरेली जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर गंगागंज में बाबा आस्तिक धाम मन्दिर में नाग पंचमी के त्यौहार पर खास महत्व रहता है।
लोगों का मानना है कि यह मंदिर महाभारत काल से ताल्लुक रखता है। लोगों में मान्यता है कि यदि किसी भी व्यक्ति को सांप ने काट लिया है, तो इस मंदिर में पहुंचने मात्र से ही वह सही हो जाता है। उसे किसी प्रकार के इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है। धार्मिक मान्यता यह भी है कि आस्तिक बाबा का नाम लेने मात्र से ही आपको सांपों से भय नहीं लगेगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सावन माह की चतुर्दशी को आस्तिक बाबा मंदिर का विशाल मेला लगता है। इसमें रायबरेली जनपद समेत आसपास के जिलों के भी लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लोगों का मानना है कि नागपंचमी वाले दिन यहां पर खंभिया चढ़ाने से सांपों के भय से मुक्ति मिलने के साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां खंभिया लकड़ी का बनी एक चीज होती है, जिसके कोने काटकर बीच में कील ठोकी जाती है।
Published : 8 August 2024, 7:49 PM IST
Topics : Dham Baba Temple Gangaganj Nag Panchmi Raebareli गंगागंज धाम बाबा मंदिर नाग पंचमी पूजा रायबरेली