हिंदी
लखीमपुरः लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा आरोपी है। आशीष मिश्रा शनिवार को क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
सुबह 11 बजे से 6 लोगों की टीम पूछताछ कर रही है। लखीमपुर में क्राइम ब्रांच के दफ्तर में आशीष मिश्रा से मजिस्ट्रेट के सामने सवाल-जवाब हो रहे हैं। इस दौरान आशीष मिश्रा से पूछताछ के दौरान उनका फोन जब्त कर लिया गया है।
लखीमपुर हिंसा मामले में पुलिस ने आरोपी अंकित दास के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। लखीमपुर हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा से पूछताछ के चलते शहर में बीजेपी दफ्तर के बाहर हंगामा हो रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता आशीष मिश्रा से हो रही पूछताछ से नाराज हैं।
यूपी एसटीएफ जोर-शोर से अंकित दास को खोज रही है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
आशीष मिश्रा अपने वकील के साथ मौजूद हैं। पूछताछ में डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और लखीमपुर के एसडीएम भी पूछताछ में शामिल हैं। आशीष मिश्रा ने अपने पक्ष में कई वीडियो पेश किए। उन्होंने 10 लोगों के बयान का हलफनामा भी पेश किया, जो बताते हैं कि वो काफिले के साथ नहीं था, दंगल मैदान में था।
लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा से पूछताछ के लिए पुलिस ने 40 सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की। आशीष के वकील अवधेश कुमार ने कहा कि हम नोटिस का सम्मान करेंगे और इस जांच में हर प्रकार का सहयोग करेंगे। आशीष की गिरफ्तारी होगी या रिहाई इसका फैसला पुलिस करेगी।
Published : 9 October 2021, 3:46 PM IST
Topics : Ajay Mishra Ashish Mishra Lakhimpur Khiri uttar pradesh अजय मिश्रा आशीष मिश्रा उत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री लखीमपुर खीरी