हिंदी
कुशीनगर: जनपद के ग्रामसभा तरयासुजान पैठानी टोला निवासी अबरार हुसैन खान की बेटी जरी मेहताब खान ने अमेरीका मे जहाज उडाकर मातृभूमी के साथ कुशीनगर व भारत के टैलेन्ट का ध्वज अमेरीका मे फहराया है। कहते हैं मेहनत व सच्ची लगन रखने वाले को कामयाबी एक न एक दिन जरूर मिलती है। इसी बात को जरी ने चरितार्थ कर दिया। गांव मे पैदा होकर अमेरिका में पायलट के लिए चयनित हुई जरी मेहताब खान ने महज 25 वर्ष की उम्र में अमेरिका के एयरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से फ्लाइट की ट्रेनिंग पूरी की।

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपने पैतृक आवास पर पहुंची जरी मेहताब खान ने बताया की मेरे पिता अबरार हुसैन खान का सपना था की खुद जहाज उडाए मगर आर्थिक कमजोरी के चलते पूरा न हो सका, लेकिन उसे मैने पूरा कर दिखाया। सबके प्यार व दुआ से आज मैं हवा से बात कर रही हूं। माता-पिता के कुशल अनुसाशन व लगन की देन है कि मैं इस स्थान पर पहुंची हूँ। मेरी इच्छा है कि हमारे भारत देश के मेधावी छात्रों में जो शक्ती है उसे आर्थिक रुप से भारत सरकार यह सुविधा देगी तो भारत का टैलेंट दूसरे देशों में नहीं जाएगा। जरी मेहताब ने कहा कि अगर मौका मिलेगा तो मैं एयर फोर्स ज्वाइनिंग करूंगी और संभव होगा तो देश के लिए जान की बाजी लगा दूंगी।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा फैसला.. गरीब सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण को दी मंजूरी
जरी मेहताब खान को तीन अवार्ड मिले हैं- एम एज अवार्ड, एशिया पैसिफिल अवार्ड व मन्दाकि अवार्ड और सर्वोच लाइसेंस हार्वर्ड यूनिर्वसिटी से मिला है। जरी ने अपने क्षेत्र के लोगों से कहा कि अपने बच्चों पर भी पूरा ध्यान दें ताकि वह भी भारत ही नहीं विदेश में भी आपका व भारत का नाम रोशन करें।
Published : 7 January 2019, 5:03 PM IST
No related posts found.