कुमारी शैलजा का दावा- हरियाणा की जनता ने भाजपा को नकारा

हरियाणा में अभी भी मतगणना जारी है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने ये दावा किया है कि इस बार राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होनें ट्वीट कर बड़ी बात कही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 24 October 2019, 1:23 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के रूझानों के एग्जिट पोल के अनुमानों के आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि राज्य के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है और यह उनकी नैतिक पराजय है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने बढ़ाई बढ़त, गंगोह में कांग्रेस आगे

आरंभिक रूझानों में हरियाणा की 90 सीटों में से भाजपा के उम्मीदवार 40 सीटों पर , कांग्रेस के 30 पर और जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार 10 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार भी 6 सीटों पर आगे हैं। शैलजा ने आज रूझानों के बाद टि्वटर पर पहली प्रतिक्रिया में कहा ,“ हरियाणा के जनादेश से स्पष्ट है कि जनमत भाजपा को नकार चुका है। यह भाजपा की चुनावी हार के साथ ही नैतिक पराजय भी है। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।”

Assembly Election Result 2019: हरियाणा में BJP और Congress के बीच कड़ी कांटे की टक्कर

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने जनादेश दे दिया है कि वह भाजपा के कुशासन को झेलने के लिए तैयार नहीं है। राज्य कांग्रेस के नेतृत्व में न्याय और समानता के नए सवेरे को गले लगाने के लिए तैयार है।

Published : 
  • 24 October 2019, 1:23 PM IST