#MeToo का पहला कोर्ट केस.. जानिये, एमजे अकबर के मामले में आज क्या हुआ अदालत में

सोशल मीडिया पर #MeToo अभियान के तहत यौन शोषण के आरोपों का सामना करने वाले एमजे अकबर ने कल बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आरोपों के खिलाफ उन्होंने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर गुरूवार को सुनवाई तय की गयी थी। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये इस मामले पर अदालती कार्यवाही का अपडेट..

Updated : 18 October 2018, 3:26 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: #MeToo अभियान के तहत यौन शोषण के आरोपों के खिलाफ पत्रकार प्रिया रमानी समेत अन्य महिलाओं के खिलाफ कोर्ट केस करने वाले एमजे अकबर अब इस मामले में 31 अक्टूबर को पटियाला हाउस कोर्ट में अपना बयान रिकॉर्ड करेंगे। एमजे अकबर ने इस चर्चित मामले में आरोपों को निराधार बताते हुए मानहानि का केस दर्ज किया हुआ है, जो #MeToo को लेकर देश का पहला अदालती केस भी है।

यह भी पढ़ें: जानिये, एमजे अकबर के इस्तीफे के बाद क्या बोलीं प्रिया रमानी.. 

 

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मामले के सुनवाई

इस मामले में आरोपों के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले एमजे अकबर की ओर से सीनियर वकील गीता लूथरा कोर्ट में उनका पक्ष रख रही हैं। सुनवाई के लिये पहले 16 अक्टूबर की तारीख तय की गयी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे दो दिन के लिए टाल दिया है। अब 31 अक्टूबर को इस मामले में एमजे अकबर का बयान दर्ज किया जायेगा। पटियाला हाउस कोर्ट में स्पेशल जज समर विशाल इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: #MeToo का शिकार बने एमजे अकबर, मंत्री पद से दिया इस्तीफा

कोर्ट में गुरूवार को पहली सुनवाई के दौरान गीता लूथरा ने कहा कि प्रिया रमानी के ट्वीट से एमजे अकबर की प्रतिष्ठा को दाग लगा है। सोशल मीडिया पर प्रिया के ट्वीट के बाद उसे कई लोगों ने रिट्वीट और लाइक किया, जिसके कारण उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। वकील ने कहा कि यह मामला लगभग 20 साल बाद सामने आया है। इन आरोपों के कारण दुनियाभर के अखबारों में यह बात सामने आई औऱ अकबर की छवि खराब हुई।

यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने आखिरकार बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। एमजे अकबर पर लगभग 20 महिलाओं ने सोशल मीडिया पर यौन शोषण के आरोप लगाये हैं।  

Published : 
  • 18 October 2018, 3:26 PM IST

Related News

No related posts found.