हिंदी
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।
CRPF की जिला रिजर्व गार्ड यानी DRG और कोबरा 201 बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया था। इसी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सुकमा में स्थित तिम्मापुरम के वन क्षेत्र में इस संयुक्त टीम ने एक नक्सली को मार गिराया गया है।
सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के तिम्मापुरम के वन क्षेत्र में डीआरजी और कोबरा 201 बीएन के संयुक्त अभियान में एक नक्सली मारा गया, ये अभी भी ऑपरेशन जारी है।
Published : 30 January 2022, 11:36 AM IST
No related posts found.