CRPF निरीक्षक प्रदीप कुमार सेवानिवृत्त: गोरखपुर में हुआ भव्य स्वागत, उग्रवाद प्रभावित राज्यों में दी सेवा
सीआरपीएफ में 39 वर्षों तक सेवा देने के बाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार जब सेवानिवृत्ति के बाद गोरखपुर स्थित अपने गांव लौटे, तो ग्राम भटपुरखा में उनका भव्य स्वागत किया गया। भाईचारा सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मान समारोह में ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने प्रदीप को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए।