महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केजरीवाल बोले – हरसंभव कार्य कर रहा हूँ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने स्तर पर हरसंभव कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

Updated : 14 December 2019, 12:35 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने स्तर पर हरसंभव कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

केजरीवाल ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के महिला आधारित वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आज कहा दिल्ली देश की राष्ट्रीय राजधानी है और मेरा मानना है कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक की शीर्ष गुणवत्ता की सरकारी सेवाओं तक पहुंच होनी चाहिए। विभिन्न देशों के प्रतिनिधि सरकारी स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में सुधार को देख रहे हैं लेकिन मैं इस बात से दुखी हूं कि दिल्ली को भारत का ‘रेप कैपिटल’ कहा जा रहा है। मैं वह सब कर रहा हूं जो मैं दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कर सकता हूं। (वार्ता)

Published : 
  • 14 December 2019, 12:35 PM IST