हिंदी
कासगंज: कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को कोतवाली पटियाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त तीन साल से फरार चल रहे थे, जिनकी पुलिस को तलाश थी। बदमाशों की गिरफ्तारी से कई आपराधिक मामलों से पर्दा उठ सकता है।
गिरफ्तार अभियुक्त के नाम सौरभ मिश्रा व विनीत है, जो 2015 से फरार चल रहे थे। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफतार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद कई मामलों से पर्दा उठ सकता है।
Published : 20 July 2018, 3:54 PM IST
No related posts found.