सौरभ गांगुली की बायॉपिक बनायेंगे बॉलीवुड ये प्रड्यूसर-डायरेक्टर

बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के जीवन पर फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में काफी समय से खिलाड़ियों के जीवन पर फिल्में बनायी जा रही हैं।

Updated : 26 February 2020, 3:18 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के जीवन पर फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में काफी समय से खिलाड़ियों के जीवन पर फिल्में बनायी जा रही हैं। इस समय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज पर बायॉपिक बन रही है। चर्चा है कि करण जौहर पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली पर बायॉपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए करण जौहर ने सौरभ से कई बार मुलाकात भी की है। इस दौरान गांगुली पर बायॉपिक बनाए जाने की बताचीत चलने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल इन इन फिल्मों में करना चाहती हैं काम, जानिए क्या है खास

सौरभ गांगुली को 'दादा' कहकर पुकारा जाता है, इसलिए माना जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'दादागीरी' रखा जा सकता है। इस फिल्म के लिए अब लीड ऐक्टर की तलाश की जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि सौरभ गांगुली का किरदार कौन निभाएगा। देखना है कि करण जौहर इसकी ऑफिशियल घोषणा कब करते हैं। पिछले दिनों एक बयान में सौरव गांगुली ने खुलासा किया था कि वे अपनी बायॅापिक में ऋतिक रोशन को हीरो देखना चाहते हैं।

इससे पहले एकता कपूर,सौरव गांगुली की बायॉपिक बनाने वाली थीं। सौरव गांगुली ने कहा था कि एकता ने उन्हें बायॉपिक के लिए अप्रोच किया था। एक बार हमारे बीच बात हुई थी लेकिन इसके बाद चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। (वार्ता) 
 

Published : 
  • 26 February 2020, 3:18 PM IST

Advertisement
Advertisement