Sports News: धोनी का कर्ज़ उतारने का मौका चूक गए गांगुली, धोनी ने दिया था ये खास सम्मान
एक समय था जब महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे और उन्होंने सौरभ गांगुली को उनके आखिरी टेस्ट के अंतिम दिन भारत की कप्तानी संभाल सम्मानजनक विदाई का मौका दिया था लेकिन आज गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं और वह 2008 में अपने अंतिम मैच में धोनी से मिले कर्ज को उतारने से चूक गये।