बॉलीवुड की डिंपल गर्ल इन इन फिल्मों में करना चाहती हैं काम, जानिए क्या है खास

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण साउथ की फिल्मों में भी काम करना चाहती है। दीपिका पादुकोण की इस वर्ष फिल्म छपाक भी रिलीज हुई थी।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण


मुंबई: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण साउथ की फिल्मों में भी काम करना चाहती है। दीपिका पादुकोण की इस वर्ष फिल्म छपाक भी रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन दीपिका की एक्टिंग की तारीफ काफी हुई। उनकी नेचरुल एक्टिंग देख फैंस काफी प्रभावित हो गए थे।

यह भी पढ़ें: आनंद एल राय की फिल्म में रोमांस करती नजर आएंगी ये एक्ट्रेस
दीपिका ने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने वर्ष 2006 में फिल्म ऐश्वर्या से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद ही दीपिका को अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म मिली थी। दीपिका पादुकोण फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख करने का विचार कर रही हैं। दीपिका ने बताया है कि वो साउथ इंडस्ट्री में फिर वापसी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: आशिकी 3 में रोमांस करती नजर आएगी बॉलीवुड की ये नई जोड़ी

दीपिका पादुकोण ने कहा भाषा मेरे करियर में कभी भी बाधा नहीं बनी है। मुझे बतौर एक्टर बेहतरीन कंटेंट की तलाश रहती है। मुझे तो साउथ के कई डायरेक्टर अप्रोच कर चुके हैं। वैसे भी जरूरत तो बस सही और अच्छे कंटेंट की ही होती है। दीपिका जल्द हीं कबीर सिंह निर्देशित 83 में नजर आएंगी। फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में है। वहीं दीपिका पादुकोण रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। वह फिल्म में कपिल देव की पत्नी का रोल अदा कर रही हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। (वार्ता)
 










संबंधित समाचार