हिंदी
नई दिल्लीः जब से राष्ट्रपति ने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया है, तब से ही विपक्ष की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है।
आज रंजन गोगोई राज्यसभा में शपथ ले सकते हैं। इस दौरान कपिल सिब्बल ने ट्विट करके कई सवाल दागे हैं। कांग्रेस ने रंजन गोगोई से कई सवाल पूछे हैं। हालांकि, गोगोई ने कहा था कि वह शपथ लेने के बाद हर सवाल का जवाब देंगे। बता दें कि इससे पहले ओवैसी ने भी ट्वीट कर इस फैसले पर एतराज जताया था, और कहा था की क्या ये ईनाम है। इसके अलावा राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने इस पर सवाल खड़े किए थे।
Ranjan Gogoi :
After taking oath will explain in “ detail to the media why I accepted this “
Please also explain why :
1) presided over your own cause
2) sealed cover jurisprudence
3) electoral bond issue not taken up
4) clean chit on Rafale
5) removal of CBI director— Kapil Sibal (@KapilSibal) March 18, 2020
कपिल सिब्बल ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, ' रंजन गोगोई कृपया यह भी बताएं कि अपने ही केस में खुद निर्णय क्यों? लिफाफा बंद न्यायिक प्रणाली क्यों? चुनावी बॉन्ड का मसला क्यों नहीं लिया गया? राफेल मामले में क्यों क्लीन चिट दी गई? सीबीआई निदेशक को क्यों हटाया गया?'
Published : 18 March 2020, 12:44 PM IST
Topics : CJI Congress Kapil Sibbal rajyasabha Ranajan gogoi कपिल सिब्बल कांग्रेस पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई राज्यसभा