हिंदी
लखनऊ: कानपुर के विकरु गांव में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या में फरारा चल रहे दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का सर्च अभियान जोरों पर है लेकिन पुलिस को अभी तक इस केस में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है।
कानपुर पुलिस हत्याकांड के मास्टर माइंड विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने घोषित इनामी राशि को फिर एक बार बढा दिया है। पहले यह राशि 50 हजार रुपये थी, जिसे बढाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया था। लेकिन अब इसे तीसरी बार बढाकर सोमवार को 2.50 लाख रुपये कर दिया गया है।
यूपी पुलिस के डीजीपी ने इनामी राशि को बढाकर ढाई लाख रूपये करने की घोषणा की है। कुख्यात विकास दुबे की सूचना देने वाले किसी व्यक्ति को यह इनामी राशि दी जायेगी।
इस जघन्य हत्याकांड को तीन दिन से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन मुख्य अभियुक्त की अब तक गिरफ्तारी न होना पुलिस के लिये भी बड़ी चुनौती बनती जा रही है।
Published : 6 July 2020, 1:00 PM IST
Topics : Kanpur Encounter UP Police Vikas Dubey इनामी राशि उत्तर प्रदेश कानपुर पुलिस हत्याकांड विकास दुबे