Kolkata Doctor Rape-Murder: देश के रेजिडेंट डॉक्टरों ने की हड़ताल की घोषणा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या को लेकर देश भर के डॉक्टरों में उबाल है। देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 August 2024, 6:40 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कोलकाता (Kolkata) के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) में लेडी डॉक्टर (Lady Doctor) से दरिंदगी के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या (Rape and Murder) के मामले से आम लोगों के अलावा देश भर के चिकित्सक आक्रोशित है। देश के रेजिडेंट डॉक्टरों (Resident’s Doctors) ने इस घटना के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल (Nation wide Strike) का ऐलान किया है।

देश के रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन 'फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' (FORDA) ने इस घटना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Health Ministry) को एक पत्र लिखा है और घटना को लेकर भारी दुख और विरोध जताया है। साथ ही इस अन्याय के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाने का भी ऐलान किया है।

कल से पूरे देश में हड़ताल का ऐलान

'फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' (Federation of Resident Doctors Associations) ने इस घटना के खिलाफ इसी पत्र में कल यानी 12 अगस्त से पूरे देश में हड़ताल का ऐलान किया है।

स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखने की घोषणा

इस दौरान सभी तरह की वैक्लपिक स्वास्थ्य सेवाओं को बंद रखने की घोषणा की है। इस दौरान ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी और लैब में कामकाज बंद रखने की घोषणा की गई है।

डॉक्टरों से आह्वान

उन्होंने इस पत्र के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन से इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है।

आरडीए ने भी अपनी तरफ से डॉक्टरों को हड़ताल पर जाने का नोटिस दे दिया है।

रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिशन ने भी इस घटना की कठोर निंदा की है और मामले में न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने सरकार से सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।