हिंदी
जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कार की टक्कर कंटेनर से हुई जिसमें JDU नेता समेत 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य 3 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, दुर्घटना जिले के नेशनल हाईवे-139 पर बुलाकी बिगहा गांव में हुई।
जरप्पा मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे..
जानकारी के मुताबिक, कार सवार पांच लोग झारखंड स्थित रजरप्पा मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार एक कंटेनर से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मां रजरप्पा का दर्शन कर लौट रहे थे।
चालक को गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि कार सवार पांच लोग झारखंड स्थित रजरप्पा मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे। मृतकों में एक जदयू जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य जीतन शर्मा हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कंटेनर के साथ चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Published : 15 April 2025, 12:34 PM IST
Topics : Accident Bihar News JDU Jehanabad Latest News police UP News