हिंदी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने दो लोगों को चार हथगोले एवं एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। सेना ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सेना के चिनार कोर ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘एक गुप्त सूचना के आधार पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के गुशी पुल पर एक वाहन तलाशी चौकी स्थापित की गयी जहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।’’
सेना ने बताया कि इन दोनों के पास से चार हथगोले और एक पिस्तौल एवं अन्य अभियोजनयोग्य सामग्री बरामद की गयी। उसके अनुसार मामले की जांच चल रही है।
Published : 28 November 2023, 8:05 AM IST
Topics : arrested Jammu Kashmir kupwara Two People weapons कुपवाड़ा गिरफ्तार जम्मू कश्मीर दो लोग हथियारों