जम्मू-कश्मीर: गंदेरबल में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये

जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये।

Updated : 12 November 2019, 11:29 AM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियाें की मौजूदगी की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आज तड़के गंदेरबल के कुलनगुंड गांव में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें: बांदीपुरा मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

सुरक्षा बल के जवान जब गांव में एक विशेष क्षेत्र की घेराबंदी कर रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की,इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गये हैं। यह रिपोर्ट आने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था। किसी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए सुरक्षा बलों के अतिरिक्त जवानों को क्षेत्र में भेजा गया है। (वार्ता)

Published :  12 November 2019, 11:29 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement