हिंदी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान हुई भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये।
Jammu & Kashmir Police on Operation Bunbazaar (Shopian): Top most Jaish commander of South Kashmir Munna Lahori/Bihari from Pakistan killed along with his local associate after a night long operation. pic.twitter.com/9nzE4SoK7n
— ANI (@ANI) July 27, 2019
यह भी पढ़ें: यूपी में 23 बाल विकास परियोजना अधिकारियों के तबादले, महराजगंज में नये अफ़सर की तैनाती
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शुक्रवार देर रात शोपियां जिले के बोनबाजार में संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
क्षेत्र से बाहर निकलने के सभी रास्तों को बंद करने के बाद सुरक्षा बल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलायीं। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। (वार्ता)
Published : 27 July 2019, 12:47 PM IST
Topics : Attack Indian Army Jammu Kashmir New Delhi Shopian terrorism आतंकवादी जम्मू कश्मीर भारत शोपियां