9/11 हमले के 25 साल पूरे, PM मोदी ने पीड़ितों को किया याद, आतंकवाद पर दोहराया भारत का संकल्प
9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े संकल्प को दोहराया। पीएम मोदी ने कहा कि सीमा-पार आतंकवाद का सामना करने के कारण भारत इस लड़ाई में सबसे आगे रहा है। उन्होंने 2014 के 9/11 मेमोरियल दौरे और स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण को भी याद किया।