Operation Sindoor Anniversary: PM मोदी बोले- आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने एक्स पर संदेश साझा किया है। आखिर पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा, जिसे पाकिस्तान के लिए सीधा संदेश माना जा रहा है?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 May 2026, 11:28 AM IST
google-preferred

New Delhi: ऑपरेशन सिंदूर को पूरे एक साल हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और पराक्रम को याद करते हुए बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और जो ताकतें आतंकवाद को बढ़ावा देती हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

भारतीय सेना ने दिखाया अद्भुत साहस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक साल पहले भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अद्भुत साहस, सटीक रणनीति और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया था।

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन उन आतंकवादी ताकतों के खिलाफ किया गया था, जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीय नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश अपने जवानों के शौर्य और समर्पण को नमन करता है।

बीजेपी नेताओं ने बदली प्रोफाइल फोटो

ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी के मौके पर बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर अभियान से जुड़ी तस्वीर लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को याद करते हुए जवानों के प्रति सम्मान जताया।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपत्तिजनक पोस्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, IB-ATS की संयुक्त जांच में हुआ बड़ा खुलासा

‘भारत आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम’

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की नीति अब पहले से ज्यादा स्पष्ट और सख्त हो चुकी है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क और उसे समर्थन देने वाले तंत्र पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सेना के तीनों अंगों के तालमेल की सराहना

प्रधानमंत्री ने इस ऑपरेशन को भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच जिस तरह का तालमेल इस अभियान में देखने को मिला, उसने भारत की सैन्य ताकत को दुनिया के सामने मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि तेजी से कार्रवाई करने की क्षमता और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भारतीय सेना की बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

ऑपरेशन सिंदूर वाले मुकदमे की फाईल बंद, पढ़ें सुप्रीम कोर्ट के जज ने इस मामले में क्या कहा?

राजनीतिक जानकार पीएम मोदी के बयान को पाकिस्तान के लिए स्पष्ट संदेश मान रहे हैं। खासकर आतंकवाद को “पालने-पोषने वाली ताकतों” के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Location :  New Delhi

Published :  7 May 2026, 11:09 AM IST

Advertisement