हिंदी
उरई: उत्तर प्रदेश में जनपद जालौन के कुठौंद कोतवाली थानाक्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी के घर में चोरी को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गयीं हैं।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात चोरों ने कोतवादी कुठौंद के मदारीपुर में कपिल सोनी के मकान में गैस कटर से दरवाजा काटकर दो बदमाशों ने सोने और चांदी के जेवरात की चोरी को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। (यूनिवार्ता)
Published : 9 May 2022, 7:17 PM IST
Topics : jalaun Theft Case UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश चोरी जालौन यूपी पुलिस सर्राफा व्यापारी