हिंदी
नई दिल्ली: धोनी के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए हैं। धोनी ने चेन्नई के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। धोनी इस मैच के दौरान पैर में दिक्कत का सामना करते हुए दिखे थे। वे मैच के बाद भी तकलीफ में दिखे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, चेन्नई और मुंबई का मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। धोनी इस मैच में खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा लेकिन फिलहाल धोनी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने किसी तरह का अपडेट नहीं दिया है। अगर धोनी पूरी तरह से फिट नहीं रहे तो वे आने वाले कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं।
धोनी चेन्नई के लिए नंबर सात पर बैटिंग करने आए थे। उन्होंने इस दौरान 11 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 26 रन बनाए. धोनी की इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। धोनी सीएसकी की पारी के आखिरी ओवरों के दौरान पैर में हल्की दिक्कत का सामना करते हुए दिखे थे। वे मैच के बाद भी आराम से नहीं चल पा रहे थे। धोनी को इससे पहले भी पैर में चोट लगी थी। वे इसके बाद काफी वक्त तक नहीं खेल पाए थे।
चेन्नई और मुंबई का मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। धोनी इस मैच में खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा लेकिन फिलहाल धोनी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने किसी तरह का अपडेट नहीं दिया है। अगर धोनी पूरी तरह से फिट नहीं रहे तो वे आने वाले कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं।
Published : 15 April 2025, 6:25 PM IST
Topics : Chennai Super Kings dhoni Dynamite News Lucknow Super Giants Mahendra Singh Dhoni injured Wankhede Stadium