चयनकर्ताओं को धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों को विश्वास में लेना चाहिए: अजहरूद्दीन
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कहा कि चयनकर्ताओं और महेंद्र सिंह धोनी के बीच संवाद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह पूर्व कप्तान संन्यास की अटकलों के बीच अपने शानदार करियर के अंतिम चरण पर है।