धोनी एक पर खुबियां अनेक, तुम जियो हजारों साल...

डीएन संवाददाता

कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बारें में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। भले ही धोनी आज क्रिकेट टीम में बतौर कैप्टन कूल की भूमिका में भले ही न हो लेकिन बतौर क्रिकेटर उनका जलवा मैदान के अंदर और बाहर बरकरार है। उनके चाहनेवालों वालों की आज भी कोई कमी नहीं है।

हेयरस्टाइल के शौकीन है धोनी

धोनी अपनी कप्तानी और खेल के अलावा अपनी हेयरस्टाइल के लिए भी खूब जाने जाते हैं। धोनी अपनी हेयरस्टाइल के लिए हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि उनकी कई चर्चित हेयरस्टाइल्स के पीछे किसका हाथ है। बता दें कि मशहूर सपना भवनानी उनकी हेयर स्टाइलिस्ट हैं।

धोनी को बाइक रेसिंग से भी लगाव है

क्रिकेट के अलावा धोनी को बाइक रेसिंग से भी लगाव रहा है। उन्होंने बाइक रेसिंग में माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी खरीदी हुई है।

फुटबॉल खेलना भी धोनी को पसंद है

धोनी का पहले फुटबॉल पसंद था। धोनी स्कूल की टीम में गोलकीपर थे। फुटबॉल से उनका प्रेम रह रहकर जाहिर होता रहा है। इंडियन सुपर लीग में धोनी ने चेन्यैन एफसी टीम को खरीदा था। फुटबॉल के बाद अलावा धोनी बैडमिंटन खेलना भी पसंद करते हैं।

भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे धोनी

धोनी 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए। धोनी कई बार ये कह चुके हैं कि भारतीय सेना में शामिल होना उनके बचपन का सपना था।








संबंधित समाचार