Sports Buzz: इरफान पठान ने बताया कैसे धोनी बनें Captain Cool, धोनी में आया क्या बदलाव

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ इरफान पठान ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बड़ी बात कही है। पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 28 June 2020, 6:54 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि कप्तान के तौर पर महेन्द्र सिंह धोनी के रवैये में समय के साथ-साथ बदलाव आता गया और वह काफी शांत रहने लगे।

इरफान ने एक शो में पूर्व कप्तान के बारे में कहा, “वह 2007 की अपेक्षा 2013 में काफी शांत रहा करते थे। यदि आप देखें तो 2007 में उन्होंने पहली बार टीम की कप्तानी संभाली थी। आप समझ सकते हैं कि यदि आपको अपने देश का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो आप कुछ निश्चित चीजों को लेकर उत्साहित हो जाते हैं।

इरफान ने कहा, “समय और अनुभव के साथ धोनी के व्यवहार में काफी बदलाव आया। जब 2007 में युवा महेन्द्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी सौंपी गयी थी तो वह विकेट मिलने के बाद उत्साह में गेंदबाज की ओर दौड़ के आते थे और गेंदबाज को भी नियंत्रित करने की कोशिश किया करते थे। 2013 आते-आते वह खुद काफी शांत हो गए और गेंदबाज को खुद ही नियंत्रित होने देते थे। 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वह काफी शांत थे।

Published : 
  • 28 June 2020, 6:54 PM IST