हिंदी
कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस दिल्ली का उसकी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर त्रिंकोमाली बंदरगाह पहुंचने पर स्वागत किया। जहाज पर चालक दल के 390 सदस्य सवार हैं।
आईएनएस दिल्ली 163.2 मीटर लंबा है और वह भारतीय नौसेना में क्रूज मिसाइल विध्वंसक श्रेणी का शीर्ष जहाज है।
नौसेना का यह जहाज विदेश मंत्री एस. जयशंकर की 19-20 जनवरी को होने वाली श्रीलंका यात्रा से पहले यहां पहुंचा है।
जहाज अपनी दो दिनों की श्रीलंका यात्रा के दौरान देश की नौसेना द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेना।
Published : 15 January 2023, 6:41 PM IST
Topics : Delhi Indian Navy INS Sri Lanka Trincomalee Port आईएनएस त्रिंकोमाली बंदरगाह दिल्ली भारतीय नौसेना श्रीलंका