शाहीन बाग धरनास्थल पर फेंका गया पेट्रोल बम

दिल्ली के शाहीन बाग धरनास्थल के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंक दिया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 March 2020, 2:00 PM IST
google-preferred
नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग धरनास्थल के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंक दिया।
 
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में इस धरनास्थल पर शाहीन बाग की महिलाएं तीन महीने से अधिक समय से धरना दे रही हैं। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

 
 
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.30 बजे सुबह हुई। पुलिस को घटनास्थल पर पेट्रोल से भरी करीब पांच-छह बोतलें मिली हैं। (भाषा)