India Kenya Relation: भारत और केन्या के संबंधों को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और केन्या प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर समान विचार साझा करते हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 December 2023, 11:47 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और केन्या प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर समान विचार साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि कई बहुपक्षीय मंच हैं जिनके माध्यम से वे एक साथ कार्य कर सकते हैं।

उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, मुर्मू ने अपने स्वागत भाषण में इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को न केवल लोगों की भलाई और प्रगति बल्कि ‘ग्लोबल साउथ’ के नागरिकों के लिए भी मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों द्वारा साझा किए गए आम विचारों और क्षेत्रीय तथा संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ सहयोग पर भी प्रकाश डाला।

राष्ट्रपति ने कहा, 'हमें बहुत खुशी है कि भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ को जी20 में पूर्ण सदस्य रूप से शामिल किया गया है।'

एक बयान के अनुसार, 'दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि कई अन्य बहुपक्षीय मंच हैं जिनके माध्यम से दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं।'

Published : 
  • 6 December 2023, 11:47 AM IST