हिंदी
महराजगंजः कोरोना के कहर और बढ़ते संक्रमितों की संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। साथ ही सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपली की गई है, लेकिन कहीं पर ठीक इसका उलटा देखने को मिल रहा है।
महाराजगंज के मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरिया में लोगों को लॉकडाउन के समय सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जियां उड़ाते देखा गया है। ग्रामीण पोखरे में मछली पकड़ने को लेकर लोगों में जोर-शोर मच रहा है।पोखरे का पट्टे खत्म होने के वजह से अपनी जान को जोखिम में डालकर इस कोरोना महामारी के बावजूद लोग बेझिझक मछली पकड़ रहे हैं।
बता दें कि इस वक्त पूरे उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। जिस दौरान लोगों से अपील की गई है कि बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर ना निकले, पर यहां ना तो प्रशासन की सुनी जा रही है और ना ही किसी को अपनी जान की परवाह है।
Published : 10 May 2021, 10:44 AM IST
Topics : Corona virus COVID 19 Maharajganj Social distancing uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोरोना लहर कोरोना वायरस महराजगंज सोशल डिस्टेंसिंग