हिंदी
लखनऊः गोसाईगंज में दहेज हत्या का एक मामला सामने आया है। जहां पर दहेज की मांग पूरी ना होने पर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: एसएसपी की फटकार के बाद सुबह-सुबह खुलने वाली शराब की दुकानें हुई बंद
जानकारी के मुताबिक मृतका पूजा गौतम की उसके ही पति ने गला कसकर हत्या कर दी है। पूजा के गले पर क्रॉस के निशान भी नजर आए हैं। दोनों की शादी चार महीने पहले ही हुई थी।
बताया जा रहा है कि शादी के बाद आरोपी अपनी पत्नी से 2 लाख नकदी और सोने की चेन की मांग की थी। मांग पूरी ना होने पर उसने बेरहमी से अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Published : 12 October 2019, 6:07 PM IST