हिंदी
नई दिल्लीः यूपी पुलिस ने उज्जैन से कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि विकास दुबे के बाद इस वक्त ये सवाल सामने आता है कि आखिर वो उज्जैन कैसे पहुंचा।
कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद से विकास दुबे लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में सिक्यॉरिटी गार्ड को अपनी पहचान बताई और फिर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद से मध्य प्रदेश तक वो आसानी से एक गाड़ी में पहुंचा, जो पूरी तरह सेफ थी।
बताया जाता है कि जांच में जुटी लगभग 60 पुलिस टीम को एक हफ्ते से चमका दे रहा विकास दुबे हरियाणा के फरीदाबाद से उज्जैन पहुंचा था, जहां वह महाकाल मंदिर में पहुंचा। उसने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों के सामने खुद की पहचान विकास दुबे के रूप में बतायी। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को उसकी जानकारी दी और बाद में पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।
Published : 9 July 2020, 1:16 PM IST
Topics : Kanpur Encounter Madhya Pradesh Ujjain Vikas Dubey उज्जैन कानपुर गोलीकांड मध्य प्रदेश विकास दुबे