सड़क पर अजीबोगरीब हाई वोल्टेज ड्रामा: जबलपुर में युवक ने कहा ‘दीदी’, तो बीच सड़क पर हुआ बवाल; लगा भारी जाम

जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में कार चालक द्वारा रास्ता मांगने के लिए दीदी कहने पर युवती भड़क गई। युवती ने कार के आगे खड़े होकर हंगामा किया, जिससे गढ़ा इलाके में 1 घंटे तक भारी जाम लगा रहा। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 September 2026, 3:44 PM IST
google-preferred

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक हैरान कर देने वाला और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां गढ़ा इलाके में भारी ट्रैफिक के बीच एक शब्द को लेकर ऐसा ड्रामा शुरू हुआ कि सड़क पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया।

दरअसल, कार चला रहे एक युवक ने पास से गुजर रही युवती को रास्ता खाली करने के लिए 'दीदी' कहकर आवाज लगाई। लेकिन यह संबोधन सुनते ही युवती का पारा चढ़ गया और उसने बीच सड़क पर ही जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।

'मैं तुम्हारी बहन दिखती हूं क्या?'

कार चालक के 'दीदी' कहने पर नाराजगी जताते हुए युवती ने तीखा ऐतराज जताया और कहा, "मैं तुम्हारी बहन दिखती हूं क्या?" इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि युवती गुस्से में सीधे कार के बोनट के आगे जाकर खड़ी हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by For Men India (@for.men.india_)

Viral: ब्राजील का अनोखा काजू का पेड़, दूर से दिखता है जंगल जैसा; 2 एकड़ में फैला है ‘आलस का पेड़’

चालक ने हादसे के डर से गाड़ी वहीं रोक ली, जिसके कारण पीछे से आ रही गाड़ियों की कतारें लंबी होती गईं और देखते ही देखते गढ़ा क्षेत्र में करीब एक घंटे तक चक्काजाम की स्थिति बन गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। For.men.india नामक पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स पुरुषों के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे सोशल मीडिया अटेंशन और गैर-ज़रूरी गुस्सा करार दे रहे हैं। यूजर्स मजेदार कमेंट्स करते हुए लिख रहे हैं कि अब सार्वजनिक जगहों पर किसी को रास्ता मांगने के लिए क्या कहकर संबोधित किया जाए।

‘मराठी नहीं आती तो क्या, पेट तो पालना है!’: ऑटो ड्राइवर के इस देसी जुगाड़ ने जीता इंटरनेट का दिल, Video Viral

ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था पर सवाल

भले ही यह घटना सुनने में अजीब लगे, लेकिन एक मामूली सी बात पर सड़क को इस तरह एक घंटे तक ब्लॉक रखना आम लोगों और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बड़ी परेशानी बन गया। पुलिस प्रशासन अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटा है।

Location :  Jabalpur

Published :  3 September 2026, 3:44 PM IST

Related News

Advertisement