फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर शहर से विद्यालय जाने के लिए निकली स्कूटी सवार एक शिक्षिका सोमवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 April 2024, 12:52 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: शहर से विद्यालय जाने के लिए निकली स्कूटी सवार एक शिक्षिका सोमवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई। हुसेनगंज के जमरावा के पास बेकाबू वाहन की टक्कर से शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार शिक्षिका की पहचान शहर के देवीगंज स्थित हरगनपुर निवासी रमेश चंद्र मौर्य की बेटी स्वाती मौर्य के रूप में हुई,  जो भिटौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पूरेसूदा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थीं। रोज की तरह सोमवार सुबह वह विद्यालय जाने के लिए स्कूटी से घर से निकली थीं, शिक्षिका जमरावा के पास ही पहुंची थीं। 

जमरावा के पास पीछे से आ रहे बेकाबू वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका गिर कर वाहन की चपेट में आ गई, हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Published :  15 April 2024, 12:52 PM IST

Related News

Advertisement