हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को होली का तोहफा देने जा रही है। दरअसर योगी सरकार होली के त्योहार पर निशुल्क गैस सिलेंडर देने जा रही है। सरकार के इस प्रयास से रंगों का यह पर्व पर प्रदेश की गरीब महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए खास बन जाएगा।
यह भी पढ़ें: 75 लाख गैस कनेक्शन मुफ्त देगी मोदी सरकार, जानिए किसे मिलेगा फायदा
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इससे प्रदेश के 1.75 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे पहले योगी सरकार ने दीपावली पर भी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दिया था।
उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था। इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है।
प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ लाभार्थियों को 2 निःशुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण कराए जाने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया है।
योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई।
द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
Published : 9 March 2024, 3:51 PM IST
Topics : Holy Gift Lucknow uttar pradesh women उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिला योगी सरकार लखनऊ होली गिफ्ट