हिंदी
नई दिल्लीः होली के लिए कुछ ही दिन शेष है, जिसकी शुरूआत कई राज्यों में पहले ही हो चुकी है। होली का त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है और इस वर्ष यह तिथि 14 मार्च शुक्रवार को पड़ रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ के मुताबिक, भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से होली मनाई जाती है। उत्तर प्रदेश की होली भारत की सबसे प्रसिद्ध होली है, जिसे देखने और खेलने के लिए विदेश से लोग मथुरा-वृंदावन पहुंच रहते हैं।
हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का काफी महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर पूजा या रस्म मुहूर्त के हिसाब से किया जाए तो वह सफल होती है और उसका बहुत मीठा फल मिलता है। आइए आपको होली के शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं।
कब मनाई जाएगी होलिका दहन और क्या है इसका शुभ मुहूर्त ?
होली एक ऐसा पर्व है जो कई दिनों तक चलती है। ब्रज में होली 40 दिनों की रहती है तो वहीं शहरों में होली सिर्फ दो-तीन दिनों तक रहती है। अन्य राज्यों में होली की शुरूआत होलाष्टक से होती है, जिसका प्रारम्भ 7 मार्च से हो चुका है।
ढाल थापना सोमवार 10 मार्च को मनाया जाएगा, जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 बजे के बाद से हैं। वहीं, डांडा पूजन जिसे ठंडी होली भी कहते हैं यह गुरूवार 13 मार्च को पड़ रही है, जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजे से पहले का है।
होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त गुरुवार 13 मार्च की रात्रि 10.45 बजे को है। वहीं धुलण्डी रंगभरी होली पूरे देश में शुक्रवार 14 मार्च को मनाई जाएगी।
होलिका दहन में भद्रा साया
होलिका दहन के दिन भद्र साया सुबह 10:35 बजे से शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 10:45 बजे पर होगा। इसके बाद होलिका दहन की पूजा शुरू होगी।
Published : 8 March 2025, 6:41 PM IST
Topics : Auspicious Time Hindi News Holi 2025 Holi Dates 2025 Holi festival Holika dahan Lifestyle religion