हिंदी
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार को भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भारी बाढ़ के कारण सोलंग नाला में बने पुल पर दरार आ गई और वह टूट गया। इस दौरान दो व्यक्ति पुल पार कर रहे थे, जिससे वह नदी में डूब गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बचाव अभियान शुरू किया गया। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और पुलिस फायर ब्रिगेड की टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार सोलंग नाले पर बना यह पुल अस्थायी था। ज्यादातर इस पुल का इस्तेमाल स्थानीय लोग ही किया करते थे। पुल बहने के दौरान कुछ लोग पुल पार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: भारी बारिश से महाराष्ट्र में अब तक कुल 105 मौतें, कई क्षेत्रों में जन जीवन अस्त-व्यस्त
डिप्टी कमिश्नर आशुतोष गर्ग ने बताया कि मनाली के सोलंग में तेज बहाव के कारण पुल बह जाने की सूचना मिली है। इस दौरान दो लोग डूब गए। मिली जानकारी के अनुसार अभी जलस्तर कम हो गया है और लापता लोगों की तलाशी की जा रही है।
Published : 16 August 2022, 1:07 PM IST
Topics : Flood Himachal Pradesh Himachal Pradesh Flood kullu कुल्लू बाढ़ हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश बाढ़
No related posts found.