हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 105 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि विकेंड पर मुंबई में बारिश कम हुई, लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर से राज्य में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने राज्य के कई शहरों को लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करने के साथ मौसम विभाग ने हाई टाइड अलर्ट भी जारी किया है। मुंबई में सोमवार की रात 9 बजकर 52 मिनट पर 1.21 मीटर का लो टाइड आने की संभावना है।
वहीं भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के औरंगाबाद की वसमत तहसील में 14,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसल बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 160 से अधिक जानवरों के डूबने की भी खबर है। वहीं 1,196 घरों में पानी घुस गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गई।
Published : 18 July 2022, 5:22 PM IST
Topics : Heavy rain maharashtra Meteorological Department Yellow Alert बाढ़ बारिश महाराष्ट्र मौसम विभाग येलो अलर्ट