Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया

डीएन ब्यूरो

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत
हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत


रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका के सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद हेमंत सोरेन को शुक्रवार को दूसरा बड़ा झटका लगा। रांची की अदालत ने हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार रांची की धन शोधन रोकथाम अदालत (पीएमएलए) ने जमीन घोटाले के मामले में सोरेन को कल गुरूवार को एक दिन के लिये ईडी की हिरासत में भेजा था और रिमांड की अवधि पर आज फैसला सुनाने का निर्णय लिया था। 

यह भी पढ़ें: चंपई सोरेन ने ली झारखंड के CM पद की शपथ, राजद-कांग्रेस के MLA भी बने मंत्री 

अदालत ने शुक्रवार को सोरेन को 5 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: सीएम चंपई सोरेन के साथ ये MLA भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, जानिये ये बड़े अपडेट 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को बुधवार रात यहां उनके आधिकारिक आवास पर धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया था।










संबंधित समाचार