हिंदी
भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर 20 अक्टूबर से स्कूलों में दस दिन की छुट्टी की घोषणा की है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी स्कूल 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिसूचना में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूल प्राधिकारियों को पूजा अवकाश के बारे में निर्देश देने के लिए कहा गया है।
सरकार ने 14 अक्टूबर को महालय के अवसर पर भी छुट्टी की घोषणा की है, जो पितृ पक्ष की समाप्ति का प्रतीक है।
Published : 14 October 2023, 1:40 PM IST
Topics : ओडिशा सरकार घोषणा छुट्टी दुर्गा पूजा भुवनेश्वर स्कूल
No related posts found.