हिंदी
गोरखपुर: तीन महीने से गोरखपुर से गायब की एक युवती को मध्यप्रदेश की जबलपुर पुलिस ने बरामद किया। इस युवती को यहां एक लाख रुपये में बेचा गया था। इसके साथ ही पुलिस ने एक बड़े मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद कई खुलासे हो रहे हैं। माना जा रहा यह गिरोह इसी तरह कई लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से इस मामले में आगे की पूछताछ जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक गोरखपुर थाना क्षेत्र की मांडवा बस्ती में रहने वाली युवती तीन महीने पहले अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। युवती के परिजनों उसकी लगातार तलाश कर रहे थे लेकिन कुछ सुराग न मिलने के बाद युवती के परिजनों ने गोरखपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
युवती की गुमशुदगी को लेकर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने बाद में पता चला कि गायब युवती टीकमगढ़ जिले में है, जिसके बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई और वहां से उसे बरामद भी कर लिया।
युवती ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किये। पीड़िता ने बताया कि जबलपुर में रहने वाली एक महिला और उसके साथियों ने उसे 1 लाख रुपए में वहां सुधीर नामक व्यक्ति को बेच दिया था।
युवती के मुताबिक सुधीर उसके साथ आये दिन दुष्कर्म करता था और मना करने पर धमकी देता था। कुछ दिन युवती गर्भवती हो गई। जब सुधीर को पता चला कि लड़की गर्भवती है तो उसने 50 हजार रुपये में उसे दूसरे शख्स को बेच दिया।
युवती के खुलासे पर पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश किया। इस गैंग में तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को अंदेशा है इस गैंग के सदस्य पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे कर सकते हैं।
Published : 12 February 2023, 3:26 PM IST
Topics : Gorakhpur human trafficking Jabalpur Madhya Pradesh uttar pradesh गोरखपुर जबलपुर मानव तस्करी