Ganesh Chaturthi 2022: गणपति महोत्सव में मुंबई के लाल बाग और सिद्धी विनायक से कम नहीं दिल्ली के ये तीन मंदिर

डीएन ब्यूरो

पूरे देश आज गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई हैं। इस खास पर्व पर सभी मुंबई के लाल बाग और सिद्धी विनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करना चाहते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें, दिल्ली के प्रसिद्ध गणेश मंदिर के बारे में

गणेश मंदिर (कनॉट प्लेस)
गणेश मंदिर (कनॉट प्लेस)


नई दिल्ली: गणपति महोत्सव में मुंबई के लाल बाग और सिद्धी विनायक के मंदिरों और पंडालों की देश भर में चर्चा होता है। गणेशोत्सव की शुरुआत देश में मुंबई से ही हुई। लेकिन क्या आपको पता है कि राजधानी दिल्ली में स्थित बप्पा के तीन ऐसे प्रसिद्ध मंदिर है, जो लाल बाग और सिद्धी विनायक जैसे ही है। डाइनामाइट न्यूज़ टीम आपको बताने जा रही है दिल्ली के इन मंदिरों के बारे में

गणेश मंदिर (कनॉट प्लेस)

कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल कहा जाता है। यहां स्थित गणेश मंदिर बेहद ही प्रसिद्ध है। गणेश जी का यह मंदिर बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर पालिका सेंटर के पास है। यहां पर हर साल गणेश चतुर्थी से लेकर गणेश महोत्सव के पावन दिनों पर बड़ा पंडाल सजाया जाता है। साथ ही पूरे 10 दिनों तक यहां पर खूब रौनक देखने को मिलती है। ऐसे में देशभर से लोग मंदिर में बप्पा के दर्शन व पूजा करने को यहां आते हैं। श्री गणेश मंदिर के साथ-साथ दो मंदिरों का समूह, शिव एवं शनि मंदिर, दोनों मंदिर एक ही दीवार शेयर करते हैं।

श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर (मयूर विहार)

श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर, दिल्ली के मयूर विहार के फेस-वन के पॉकेट चार में स्थापित है। बता दें, यह दिल्ली के प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। गणेश चतुर्थी के पावन दिनों पर खासतौर पर बप्पा के लिए लड्डू बनते हैं। साथ ही इस दौरान गणेश जी की विशेष आरती होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस आरती में शामिल होने वाली की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

श्री सिद्धि विनायक मंदिर (द्वारका)

मुंबई की तरह दिल्ली में भी बप्पा का श्री सिद्धि विनायक मंदिर स्थित है। दिल्ली के द्वारका पर स्थापित इस मंदिर में गणेश जी की एक बेहद ही बड़े आकार की मूर्ति है जो लोगों को आकर्षण का केंद्र है। बप्पा का यह प्रसिद्ध मंदिर द्वारका के सेक्टर-12 पर बने मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थापित है। इस मंदिर में हर साल खासतौर पर गणेश चतुर्थी पर भारी संख्या में भक्त माथा टेकने आते हैं। मंदिर में रोजाना विशेष रुप में लड्डू और मोदक बनाकर बप्पा को भोग लगाए जाते हैं।

श्री विनायक मंदिर, नोयडा-62 

जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के परिसर से जुड़ा हरी-भरी आभा के साथ, स्वच्छ वातावरण से पोषित श्री विनायक मंदिर को नोयडा के सबसे साफ मंदिरों मे से एक कहा जा सकता है। मंदिर मे श्री विनायक का विग्रह काले पत्थर से तरास कर बनाया गया है, तथा मंदिर दक्षिण भारत की चोल वास्तुकला से निर्मित किया गया है।










संबंधित समाचार