हिंदी
हिसार: हरियाणा के हिसार में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने शनिवार को अपराधियों और नशा तस्करों द्वारा बनाए गए चार मकानों को ढहा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ये संपत्ति सिविल अस्पताल के पीछे और यहां सुंदर नगर के पास अंबेडकर बस्ती में स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर बनाई गई थी।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि अंबेडकर बस्ती के निवासी रणधीर, वेद, बलबीर और बिमला, जिनकी संपत्ति को तोड़ा गया, मादक पदार्थ मामलों और अन्य आरोपों का सामना कर रहे हैं।
अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
Published : 22 January 2023, 3:51 PM IST
Topics : Drug Smuggling Haryana Hisar ड्रग तस्करी बुल्डोडर मकान हरियाणा हिसार