हिंदी
रायबरेली: रायबरेली में राजनीतिक चाणक्य के रूप में जाने वाले पूर्व विधायक गजाधर सिंह की रविवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े रहने की बात कही है।
पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत डीह के ब्लाक प्रमुख बनकर की थी, जिसके बाद उन्होंने 1993 में सपा बसपा गठबंधन से डलमऊ विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक बने।
पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने सपा के टिकट पर रायबरेली लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। इसके साथ ही गजाधर सिंह रायबरेली को- ऑपरेटिव बैंक के चार बार अध्यक्ष रहे।
वर्तमान में वो बीजेपी के विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्रीय सह संयोजक के पद को शुशोभित कर रहे थे। पूर्व विधायक गजाधर सिंह के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे उदय विक्रम सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी है जबकि छोटे बेटे उदय विक्रम सिंह डीह के ब्लाक प्रमुख के साथ वर्तमान में को- ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष है।
उनके निधन के बाद उनके घर पर शोक संवेदना देने वालो का तांता लगा है। जिले के कई गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुँच रहे हैं।
Published : 13 October 2024, 5:33 PM IST
No related posts found.